ये है भारत की खूबसूरती, गाय गड्ढे में गिरी तो मुस्लिम समाज ने दिखाई दरियादिली

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जो हिन्दू मुस्लिम एकता को दर्शाती है। यहां पर कुछ मुस्लिमों ने सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण पेश किया है। मुरादाबाद में गड्ढे में फंसी एक गाय को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

रविवार को कब्रिस्तान के लिए खोदे गए एक गड्ढे में गाय गिर गई। गाय गड्ढे में फंस गई और तमाम कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकल सकी। कब्रिस्तान में मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसे बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं।

गाय घास चरते हुए कब्रिस्तान पहुंची और कब्र के लिए पहले से खोदे गए गड्ढे में फंस गई। गाय को फंसा देख मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसे बाहर निकाला। घटना मुरादाबाद के बिलारी की है, जहां कब्र के लिए खोदे गए गड्ढे में गाय जा फंसी थी।

यह भी पढ़ें: अनंतनाग हमला: अमरनाथ यात्रियों पर अटैक का मास्टरमाइंड था आतंकी इस्माइल

muslims in bilari rescued a cow which fell into a pit while grazing in a graveyard

 

LIVE TV