लोग एटीएम से दो हजार निकालने को परेशान, इन दो लोगों ने उड़ा दिए 1.22 करोड़

गायब हुए सभी नोट 100 रुपए केहरदोई। यहां 12 एटीएम से कुल एक करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपए गायब करने का मामला सामने आया है। गायब हुए सभी नोट 100 रुपए के बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने कैश मैनेजमेंट सर्विस के दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। दोनों कर्मचारी फरार हैं।

गायब हुए सभी नोट 100 रुपए के

पुलिस के मुताबिक 5 बैंकों के 12 एटीएम से 1 करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपए निकाले गए थे। ये नकदी निकाले जाने के बाद कैश मैनेजमेंट सर्विस यानी सीएमएस तक नहीं पहुंची। 13 नवंबर को ऑडिट के दौरान गबन का खुलासा हुआ हैं।

क्षेत्र के एसपी राजीव मल्होत्रा के मुताबिक़ इस मामले की जांच कराई गयी। जांच में कैश मैनेजमेंट सर्विस के दो कर्मचारियों के लिप्त होने की बात सामने आई। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

नोट बंदी के बाद से नए नोटों की आपूर्ति और एटीएम में रखे पुराने नोट निकालने के लिए पूरे देश में कैश वैन रवाना की गयीं थीं। बताया जा रहा है कि कैश मैनेजमेंट सर्विस के दोनों कर्मचारियों ने इसी का फायदा उठाया है।

LIVE TV