गाजीपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से गाँवों में बाढ़ की स्थिति, आम जनमानस को हो रही परेशानी

Report-Kripa Krishna/Ghazipur      

खबर गाजीपुर से है। जहां गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा के बढ़ते जल स्तर से तटवर्ती इलाकों में बसे गांवों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। गंगा के बढ़ते जल स्तर से गंगा किनारे बसे इलाकों के लोग चिंतित नजर आ रहे है।

जिले में गंगा लगातार ३ सेन्टीमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से बढ़ रही है। गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि लोगो की चिंता का सबब बनी हुई है।

बाढ़ की स्थिति

फिलहाल गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से करीब आधा मीटर नीचे है।जिले में खतरे का निशान ६३.१०५ मीटर है। जबकि गंगा ६२.७५० मीटर पर बह रही है।

देश के विभिन्न बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने से लोगो को आशंका है कि अभी गंगा में बढ़ाव जारी रहेगा।गाजीपुर में गंगा में बाढ़ के चलते तटवर्ती इलाके के गांवों में पानी घुस गया है।

फर्रुखाबाद में रह रहा था 5 लाख का ईनामी ढोंगी बाबा, सीबीआई टीम ने छापा मारकर किया गिरफ्तार

गंगा में बाढ़ से किसानों की सैकड़ो एकड़ फसलें पानी में डूब गई है। जबकि गंगा किनारे बसे कई गांवों की सड़के और गलिया पानी में डूबी नजर आ रही है।

जिसके चलते ग्रमाणों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है।बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग खासी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

LIVE TV