गाजियाबाद में सरकारी धनराशि हड़पने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

REPORT:-JAVED CHAUDHARY/GHAZIABAD

गाजियाबाद पुलिस की समझदारी के चलते देश मे प्रदेश का नाम धूमिल होने से बच गया। जहां एक तरफ देश में रेप की घटनाओं को लेकर हाहाकार बचा है।

वही गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने एक बड़ी घटना को अंजाम देकर सरकारी धन राशि हड़पने के आरोप में दो महिला को गिरफ्तार कर गाजियाबाद पुलिस का नाम धूमिल होने से बचा लिया।

दोनों ही गिरफ्तार महिला शातिर किस्म की महिला हैं। दोनों ही महिलाओं ने एक छोटे हाथी सवार दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने का प्रयास किया था। पुलिस जांच में सब कुछ खुलकर सामने आ गया।

दो महिलायें गिरफ्तार

ताजा  मामला मसूरी थाना इलाके में एक महिला ने खुद के साथ गैंगरेप की सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती करके जांच शुरू की।

लेकिन शुरुवाती जांच में ही महिला पर पुलिस को शक होने शुरू हुया। दरअसल महिला ने अपनी अंदुरुनी मेडिकल जांच करने से मना कर दिया।

25 दिसम्बर को PM मोदी करेंगे अटल की 25 फीट ऊँची मूर्ति का अनावरण

इसके बाद पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकली। इसके बाद सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। जांच में सामने आया कि महिला ने सरकार की तरफ से मिलने वाली राशि को लेकर ये ड्रामा रचा गया था।

पुलिस ने जब आगे जांच की तो एक और महिला का और इसमें सहयोग किया था। उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

LIVE TV