गाजियाबाद नेशनल हाईवे 9 पर भीषण सड़क हादसा, बस व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल  

Report:- जावेद चौधरी/गाजियाबाद

गाजियाबाद विजयनगर हाईवे पर एक्सपोर्ट कंपनी की बस व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में जहां बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए, वही हादसे के बाद ट्रॉली पलट गई। जिससे जाम लग गया। घायलों में दस महिलाएं भी शामिल हैं।

हादसे के बाद बस में सवार कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

भीषण सड़क हादसा

बताया जा रहा है कि नोएडा 63 के सी ब्लॉक के प्लॉट संख्या 126 में मराल ओवरसीज लिमिटेड के नाम से एक्सपोर्ट कंपनी है। कंपनी की एक बस प्रतिदिन सुबह हापुड़ से कंपनी कर्मचारियों को लेकर नोएडा आती है। बस में करीब 60 कर्मचारी रहते हैं। जिसमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार की सुबह भी बस हापुड़ से नोएडा जा रही थी।

जैसे ही बस एनएच 9 पर आईपीएम कॉलेज के सामने पहुंची तो आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और बस के आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत बस में सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

सिद्धार्थनगर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

हादसे के बाद जहां बस में सवार कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, वही जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

पुलिस ने बताया कि घायलों में 10 महिला व आठ पुरुष शामिल है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। पता चला है कि ट्रैक्टर ट्रॉली बस के आगे चल रही थी। इसी दौरान खाली होने के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही बस की उसे टक्कर हो गई। उधर हादसे के बाद लगा जाम काफी देर बाद सुचारू हो सका।

LIVE TV