नई दिल्ली : आजकल हर कोई फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करता है। लेकिन गर्मी के दिन आते ही लोगों की तरह-तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप प्रतिदिन एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं तो गर्मी के मौसम में आपको सावधान रहने की जरूरत है।
एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप इस दौरान कुछ सावधानी नहीं बरतते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करने के दौरान किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।
सुबह जल्दी उठकर करें एक्सरसाइज –
गर्मी के मौसम में सुबह ही तापमान काफी गर्म हो जाता है। इसलिए इन दिनों सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करेें। ऐसा करना आपको लिए फायदेमंद होगा। अगर आप जल्दी उठकर एक्सरसाइज करते हैं तो आप दिन के जरूरी कामों को भी अच्छी तरह से निपटा सकते हैं।
ज्यादा पानी पिएं –
व्यायाम करने के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। क्योंकि गर्मी में एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है। इसलिए सुबह के वक्त उठते ही सबसे पहले दो ग्लास गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद एक्सरसाइज करने के लिए तैयार हों। एक्सरसाइज करने के दौरान जब भी आपको प्यास लगे पानी जरुर पिएं। क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने से आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।
एनर्जी ड्रिंक्स न पिएं –
अधिकांश लोग एक्सरसाइज करने के दौरान एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक्सरसाइज के दौरान आपको एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन एनर्जी ड्रिंक्स में काफी मात्रा में ग्लूकोज होता है, जो शरीर में जाकर तरुंत एनर्जी में बदल जाता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाने या बॉडी को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो आपके शरीर में जमा फैट की जगह शरीर एनर्जी ड्रिंक्स से मिली ऊर्जा का इस्तेमाल करने लगता है और आपको एक्सरसाइज का पूरा फायदा नहीं मिलता है।
https://www.youtube.com/watch?v=rCQpbmZO1zU