
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में हर कोई पानी का खूबसूरत मज़ा लेना चाहता है। कोई बारिश में नहाना चाहता है तो कोई श्रद्धा कपूर बन डांस करना चाहता है। हर कोई बारिश में पकोड़े और चाय का लुफ्त उठाना जाता पसंद करते है। आप भी अगर घूमने फिरने के साथ खा-पीकर इस मानसून को यादगार बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारें में बताएंगे. जहां आप पानी के बीच में खाने का मजा ले सकते हैं।
आप लोगों ने विदेशों में एक से बढ़कर एक रोस्टोरेंट देखें होंगे, जिनमें से कुछ अजीबोगरीब अंदाज में भी बने होंगे। कोई रेस्टोरेंट बर्फ का बना है तो कोई टॉयलेट जैसा। किसी में कस्टमर हवा में टंगे रहकर खाना खाते हैं तो किसी रेस्टोरेंट में भूतों का डेरा है। उनका यहीं अनोखा अंदाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा नहीं है कि इंडिया में खूबसूरत रेस्टोरेंट की कमी है, बल्कि यहां भी आपको कई होटल देखने को मिल जाएगे, जो विदेशों टूरिस्टों की पहली पसंद हैं।
यह भी पढ़ें – मलाइका के बिकिनी अंदाज ने उड़ाए सबके होश
घुटनों तक भरे पानी में खाना
ये वाटर फॉल के बीच बना रेस्टोरेंट फिलीपींस के Villa Escudero Resort में बना है। इसे लैबासिन वॉटर फॉल रेस्टोरेंट के नाम से जाना जाता है। वाटर फॉल के भीतर बने इस रेस्टोरेंट में आने वाले लोग पानी में आधे डूबकर खाने का मजा लेते है। सोचिएं कितना मज़ेदार होगा पानी में आधे डूबकर खाना खाना। पानी में आधे डूबकर सीफूड का मजा लेने का दृश्य ही कुछ सुहावना है। इसी के साथ नारियल के पेड़ों के बीच बहते शानदार वॉटर फॉल के लबालब भरे पानी में बांस की टेबल कुर्सी पर बैठकर लोग काफी आनंद महसूस करते है।
जूते और मोजे दोनों उतार के खाएं खाना
यहां आने के लिए आपको जूते और मोजे दोनों उतारने पड़ेंगे वर्ना घुटने तक भरे पानी में आपका क्या हाल होगा, यह आप समझ सकते हैं। यहां आने वाले टूरिस्टों को यहां का प्राकृतिक नजारा अलग ही एहसास करवाता है। ये वाटरफॉल इस जगह को काफी रोमांटिक बना देता है। हालांकि, ये नेचुरल झरना नहीं है, लेकिन इसे देखकर आपको नेचर की गोद में होने का अहसास होगा। इस रेस्टोरेंट की एक खास बात ये भी है कि यहां लंच के अलावा कुछ और नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें– सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री से पहले सनी के बेटे ने काटा ग़दर, दीवाने हुए लोग
अगर आप भी वेकेशन प्लान कर रहे है तो इस जगह को अपनी लिस्ट में ज़रूर रखें।