गर्मियों में आपकी सेहत के लिए वरदान है दही, ऐसे करे सेवन

गर्मियों का मौसम चल रहा हैं जिसमें खानपान को लेकर सजगता बहुत जरूरी हैं। क्योंकि गर्मियों के मौसम में खानपान से जुड़ी गलती करना सेहत पर बहुत भारी पड़ता हैं। ऐसे में गर्मियों के दिनों में रोजाना दही के सेवन को अमृतमयी माना जाता हैं जो कि शरीर को ठंडक प्रदान कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। कई तरह के पोषक तत्वों से भरा होने की वजह से दही शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता हैं। तो आइये जानते है इसके फायदों के बारे में।

हड्डियों को मजबूती

कैल्शियम और फास्फोरस में समृद्ध, दही मजबूत हड्डियों और दांतों के विकास में मदद करता है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण दही हमारी हड्डियों के साथ-साथ हमारे दांतों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

वजन पर नियंत्रण

दही प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें आवश्यक पोषक तत्वों के साथ हेल्दी फैट भी होता है, निश्चित रूप से इसका उपयोग अच्छे फैट वाले आहार के लिए किया जा सकता है। दही न केवल आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है बल्कि वजन घटाने में भी आपकी मदद करता है। कम फैट वाले दही का सेवन उन लोगों के लिए बेहद अच्छा है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या से पीड़ित हैं।

हेल्दी डाइजेशन के लिए

पाचन तंत्र को साफ करने के लिए दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया की बहुत बड़ी भूमिका होती है। रोजाना भोजन के साथ एक कटोरी दही का सेवन आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है और हमारे पेट की गतिविधि में सुधार करता है और पेट की खराबी के इलाज के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपको उस भोजन को पचाने में मदद करते हैं जो आप खा रहे हैं। यह पेट से संबंधित विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाने में आपकी मदद करता है।

इम्यूनिटी बढाने में सहायक

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के कारण आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है और ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। गर्मियों में रोजाना दही का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगा।

LIVE TV