…तो समय पूर्व ही लग जाएगा आपको इस गंभीर बीमारी का पता!

गंभीर बीमारीजरा सोचिए, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी अपनी चपेट में लेने वाली हो और इस बात का पता आपको पहले ही लग जाए। तो इस तरह से आप उसके उपचार को लेकर पहले से ही सचेत हो जाएंगे। आज हम आपको एक ऐसी ही बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पता समय पूर्व ही लगाया जा सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक नई आनुवांशिक जांच से अब आपको यह पता लग जाएगा कि अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी किस उम्र में हो सकती है। कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस नई जांच का पता लगाया है।

सावधान! शाकाहारी भोजन हो सकता है जानलेवा, जानिए कैसे

यहां की यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस बीमारी को ध्यान में रखते हुए लगभग 70 हजार लोगों के डीएनए की जांच कर उनका विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि इनमें से कुछ ही लोगों को यह रोग होने की संभावना थी और इसके बाद उन्होंने 20,680 लोगों के समूह पर अपनी इस बात को पूरी तरह से साबित कर दिया।

शोधकर्ताओं के मुताबिक यह जांच न सिर्फ अल्जाइमर के जोखिमों के आकलन का नया तरीका देती है, बल्कि इसके साथ साथ बीमारी की शुरुआत को लेकर भविष्यवाणी भी करती है।

अपनाएं आयुर्वेद का ये अचूक नुस्खा, जड़ से खत्म होगा थायराइड

विशेषज्ञों ने बताया कि अभी इस विषय में और शोध करने की जरूरत है। जिसके बाद ही इसे ठीक तरह से उपयोग में लाया जा सकेगा।

LIVE TV