उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया खेल प्रतिभा खोज पोर्टल का शुभारंभ

खेल प्रतिभा खोज पोर्टलनई दिल्ली।  उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देश के युवाओं में खेल प्रतिभा की खोज के लिए सोमवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक खेल प्रतिभा खोज पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल के बारे में टिप्पणी करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा, “इस तरह की पहल न सिर्फ देश की बेहतरीन प्रतिभाओं की खोज में मदद करेगी बल्कि सभी आवेदकों को समान अवसर और प्रतिस्पर्धी माहौल भी तैयार करके देगी।”

आज है हॉकी के बेताज बादशाह का जन्मदिन, जानिए उनके रिकॉर्ड जो कोई नहीं पाया तोड़

वहीँ पीएम मोदी ने कहा कि देश में अद्भुत खेल प्रतिभा है।  जिसका सही उपयोग करने के लिए पॉर्टल शुरू किया गया है, जो कि युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि, “खेल के लिए शारीरिक तंदरुस्ती, मानसिक सतर्कता और व्यक्तिगत विकास जरूरी है।”

खेल मंत्री विजय गोयल ने इस तरह के पोर्टल की जरूरत के बारे में कहा, “खिलाड़ी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं और अब यह खेल महासंघों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसा प्रदर्शन करें कि प्रतिभावान लड़के-लड़कियां अपने क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम ला सकें।”

यह पोर्टल सभी के लिए खुला है और इच्छुक खिलाड़ी इस पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करके अपनी उपलब्धि की जानकारी, वीडियो या अन्य विश्वसनीय दस्तावेजों को डाल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

LIVE TV