नए साल में भारत को दहलाएगा सईद, दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन से हुई डील

आतंकी संगठननई दिल्‍ली। भारत का सबसे बड़ा दुश्‍मन और मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी हाफिज सईद एक बार फिर नए साल में भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। अपने इस मिशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए इस बार सईद ने खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस की मदद ली है। खबरों की मानें तो हाफिज के गुर्गे सीरिया में रहकर उसके मिशन को पूरा करने की कवायद में जुटे हैं।

आतंकी संगठन जमात उद दावा का मुखिया हाफिज मोहम्मद सईद भारत के खिलाफ साजिश रचने का कोई मौका हाथ से जाने नही देता है। काफी लंबे अर्से से वह सरहद के उस पार से अपने मददगारों के जरिए भारत के खिलाफ वक्‍त बेवक्‍त कोई न कोई नई खौफनाक साजिश रचता रहता है। इस बार उसका इरादा और भी खतरनाक है। भारत को बर्बाद कर देने का सपना देखने वाले सईद ने अब दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन आईएसआईएस से गठजोड़ करने की योजना बनाई है।

खबर है कि अपने प्‍लान को अंजाम तक ले जाने के लिए हाफिज सईद ने एक और संगठन तैयार किया है। जिसे सीरिया में सक्रिय किया गया है। वो संगठन वहां लोगों की मदद करने के नाम पर आईएसआईएस से अपनी नजदीकियां बढ़ा रहा है। जिसके पीछे उसका मकसद भारत के खिलाफ उसकी साजिशों में आईएसआईएस के आकाओं से मदद लेना है।

सईद ने पाकिस्तानी सरकार को भी चेतावनी दे रखी है कि वो भारत से ज्‍यादा करीबी न बढ़ाए। पाकिस्तान में रहकर हाफिज सईद भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

 

LIVE TV