खुशखबरी ! अब 4000 रूपये की कम कीमत से भी खरीद सकते हैं ये होम डिवाइस…

टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ लोगों की जरूरतें भी बढ़ रही हैं। कुछ सालों पहले तक हम सिर्फ घरों के बारे में सोच रहे थे लेकिन अब हम स्मार्ट होम के बारे में सोचने लगे हैं। हम स्मार्ट होम के लिए स्मार्ट डिवाइसेज भी लॉन्च हो रही हैं, क्योंकि बिना स्मार्ट डिवाइस स्मार्ट होम की कल्पना करना बेकार है।

 

बतादें की अब सवाल यह है कि स्मार्ट होम के लिए कौन-कौन सी डिवाइस हैं और उनकी कीमत क्या है तो चलिए आज हम आपको 4,000 रुपये से कम में मिलने वाले स्मार्ट डिवाइसेज के बारे में बताते हैं।

कर्नाटक में फिर शुरू हुआ नाटक! स्पीकर ने दिया कांग्रेस-JDS के 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार

जहां शाओमी ने इस साल की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में अपना एलईडी स्मार्ट बल्ब पेश किया था जिसे वाई-फाई से कनेक्ट किया जा सकता है। एमआई स्मार्ट बल्ब में वर्चुअल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा और गूगल असिसटेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी के इस स्मार्ट बल्ब में 16 लाख रंग हैं और इसकी लाइफ 11 साल है। इस बल्ब को एमआई होम एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा।

लेकिन Mi LED Smart Bulb की कीमत 1,299 रुपये है। इस बल्ब की खासियत यह है कि मोबाइल एप की मदद से यूजर्स इसमें स्टूडियो लाइटिंग, कैंडल लाइटिंग जैसे इफेक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बल्ब की क्षमता 10 वॉट की है। इस बल्ब के साथ होल्डर आपको अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 200 रुपये है।

देखा जाये तो Oakter का स्मार्ट वाई-फाई प्लग वाटर मोटर और एसी जैसे भारी प्रोडक्ट्स को एलेक्सा के जरिए कंट्रोल कर सकता है। इस प्लग के जरिए आप टाइमर भी लगा सकते हैं जिसके बाद एक तय समय पर आपका एसी अपने आप बंद हो जाएगा। ऐसे में आप घर पर नहीं भी हैं और एसी ऑन है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस स्मार्ट प्लग की कीमत 3,756 रुपये है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।

कह्ब्रो के मुताबिक कुछ महीने पहले ही Xiaomi ने भारत में अपना एमआई होम सिक्योरिटी कैमरा बेसिक लॉन्च किया है। शाओमी के नए होम सिक्योरिटी कैमरे की खासियत यह है इसकी मदद से आप 1080 पिक्सल पर 130 डिग्री वाइड एंगल के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस कैमरे की खासियतों की बात करें तो इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट है और साथ ही इसमें पावर डिटेक्शन इंजन, इंफ्रेड नाइट विजन के साथ टॉक बैक फीचर भी दिया गया है।

जहां कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें सिक्योर लोकल स्टोरेज और क्लाउड एनएएस (NAS) स्टोरेज भी मिलेगी। इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कैमरे के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसकी मदद से 20 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से वीडियो रिकॉर्ड होगा। इसमें एमआई मोशन डिटेक्शन भी है। इसके अलावा इसमें 5 वोल्ट-1 एम्पीयर का पावर इनपुट, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और वाई-फाई का सपोर्ट है।

दरअसल अमेजन फायर टीवी स्टिक की मदद से आप किसी साधारण एलईडी टीवी को भी स्मार्ट टीवी बना सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो यदि आपके एलईडी टीवी में एचडीएमआई पोर्ट है तो आप अमेजन फायर स्टिक के जरिए उसे स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं और उसपर मनचाहा कंटेंट देख सकते हैं। अमेजन फायर स्टिक में अब एलेक्सा का भी सपोर्ट आ गया है। इसके जरिए आप अपने साधारण टीवी पर अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स के वीडियो और हॉटस्टार के वीडियो देख सकते हैं। इसकी कीमत 3,999 रुपये है।

वहीं गूगल होम मिनी एक स्मार्ट स्पीकर है जिसमें गूगल के वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस की मदद से आप गूगल से किसी भी विषय के बारे में जानकारी ले सकते हैं और बोलकर गाना सुन सकते हैं। जहां इसमें वाई-फाई का सपोर्ट है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। इसमें हिन्दी का भी सपोर्ट दिया गया है। इसका इस्तेमाल एक साथ छः यूजर्स कर सकते हैं। इसका वजन 173 ग्राम है।

 

 

LIVE TV