जरा सी खुजली गर्भवती महिलाओं के लिए बन सकती है नासूर, ऐसे करें बचाव

खुजली की समस्यामहिलाओं में गर्भावस्था के दौरान खुजली की समस्या होना आम बात है। क्योंकि प्रेगनेंट महिलाओं में शरीर के बढ़ने के साथ-साथ त्वचा में भी खिंचाव होता है जिससे उनके शरीर में खुजली की समस्या होना आम बात है। लेकिन त्वचा में अत्यधिक खुजलाहट होना किसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता हैं।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर के किसी भी भाग में खुजली हो सकती है। फिर चाहे वह पैर, पीठ, हाथ, हथेली या कोई अन्य अंग हो। लेकिन अधिक खुजली होने से त्वचा कट भी सकती है और  जलन भी पैदा हो सकती है। ऐसे में इन्फेक्शंस होने का खतरा बढ़ जाता है।

इससे बचने के लिए आयुर्वेदाचार्य डॉ बसंत कुमार सिंह ने कुछ घरेलू नुस्खों का सुझाव दिया है जिससे खुजलाहट पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

खुजली से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिला तेल में कुछ बूंद नींबू का रस डाल कर शरीर में खुजली के एरिया पर लगाये। इससे आपको खुजली से निजात मिल जायेगा। नींबू खुजली के लिए बहुत -ही असरदार उपचार हैं।

यह भी पढ़ें :- दांव पर लगा भाजपा का सबकुछ, यूपी नहीं हुई फतह तो लुट जाएंगे पितामह!

खुजली से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलायें खुजली एरिया पर इस लेप को लगायें। क्योंकि हल्दी को एन्टीसेफ्टिक और एंटीबॉयटिक के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं और सरसों के तेल में संक्रमण खत्म करने की अधिक शक्ति होती है। इसे लगाकर खुजली से छुटकारा पा सकते हैं।

नीम की पत्ती को पानी में उबाल कर नहाने से खुजली से आराम  मिल सकता हैं। नीम ऐसी औषधि है, जिससे उपचार से खुजली से निजात मिल सकता हैं। शरीर पर पड़े दाग ,धब्बे आदि के लिए भी नीम की पत्ती कामगार साबित हुई है।

यह भी पढ़ें :- अभी अभी : लीक हुई बड़ी खबर, भाजपा का यह चेहरा होगा यूपी का अगला मुख्यमंत्री!

गर्भवती महिला के शरीर में अगर रूखेपन से खुजली हो रही तो नारियल का तेल लगा कर आराम पा सकती हैं। खुजली से निजात पाने के लिए नारियल का तेल अच्छा एवं कारगर साबित हुआ हैं। गर्भवती महिला  खुजली वाले स्थान पर रुई के सहारे लगा सकती हैं और खुजली से निजात पा सकती हैं।

खुजली से निजात पाने के पेट्रोलियम जैली भी अच्छा साधन है। इसे आराम से  महिलाये अपना सकती हैं। इसमें कोई केमिकल नहीं मिला होता जिनसे आपको नुकसान पहुंचे। यह बहुत ही सूदिंग होता हैं जिसे लगाने से खुजली से आराम तो मिलता ही है, साथ में आपकी त्वचा को भी मुलायम रखता हैं।

यह भी पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, बहुत मार ली मौज, सरकारी कर्मचारी रोएंगे खून के आंसू

खुजली एरिया पर गर्भवती महिला एप्पल साइडर विनेगर को रुई में डुबोकर कर लगाने से खुजली से निजात पा सकती है।

तुलसी के पत्ते या रस को खुजली एरिया पर लगाने से आराम मिलता है। तुलसी में थाइमोल एजेनॉल युगेनॉल एवं कैंफर तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है।  जिससे खुजली को मात दिया जा सकता हैं। महिला अगर नहाने के पानी में तुलसी का रस डालकर नहा लें तो राहत मिलेगी।तुलसी का रस निकालकर जहां पर खुजली हो रही हो, शरीर के उस भाग पर रुई के सहारे शरीर पर लगाये जिनसे खुजली  को आराम मिल जायेगा।

LIVE TV