खरमास हुआ समाप्त, शुरू हुए शुभ कार्य, अगले तीन महीने इन तारीखों पर गूंजेगी शहनाइयां

हिंदू धर्म में 15 दिसंबर से लेकर 16 जनवरी तक का महीना खरमास का माना जाता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्यों में रोक होती है। क्योंकि 15 दिसंबर से लेकर 16 जनवरी तक किया गया कार्य अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, सूर्य के धनु राशि में गोचर की अवधि को खरमास कहा जाता है। खरमास दिसंबर के मध्य से लेकर जनवरी के मध्य तक रहता है। वहीं 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन खरमास समाप्त हो जाता है। जिसके बाद सभी धार्मिक कार्य शुरू हो गए हैं।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, खरमास में शादी, सगाई ,नई दुल्हन का प्रवेश,गृह प्रवेश, गृह निर्माण ,नए बिजनेस की शुरूआत और बच्चों का मुंडन जैसे मांगलिक कार्य ना करने का विधान है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पिछले एक महीने से खरमास समाप्त होने और शुभ कार्य प्रारंभ करने का इंतेजार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ हैं। आइए जानते शुभ मुहूर्त की तारीखें…

शादी-विवाह के लिए ये हैं शुभ तिथियां

जनवरी 2022 में शुभ मुहूर्त-

22 जनवरी को पहला शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 23 जनवरी, 24 जनवरी और 25 जनवरी को तय मुहूर्त में शादी करना शुभ रहेगा।

फरवरी 2022 में शुभ मुहूर्त-

5 फरवरी पहला शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 फरवरी भी शादियों के लिए शुभ तिथियां होंगी।

मार्च 2022 में शुभ मुहूर्त-

साल के तीसरे महीने मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

LIVE TV