आपकी रसोई में रखीं ये चीजें खतरनाक मच्छर का जड़ से करेंगी सफाया

मच्छर के एक डंक से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बना रहता हैं।मच्छर न सिर्फ रात को आपकी नींद खराब करते हैं बल्कि दिन में भी आपकी सेहत के दुश्मन बने रहते हैं। इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के जहरीले मॉस्किटो कॉइल और रिपेलेंट की मदद लेते हैं।जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अपने घर में मौजूद कई घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी सेहत के इन दुश्मनों से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

खतरनाक मच्छर

नीम 
जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

कपूर
कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

घर में पाई जानें वाली छोटी-बड़ी इलायची में होतें है बिल्कुल अलग-अलग गुण

नींबू
बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।

तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने बर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।

5 फायदे जान लेंगे तो कभी नहीं फेकेंगे आलू के छिलके

लहसुन
लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

लैवेंडर 
लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर कांट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।

LIVE TV