खजांची नाथ के साथ मिलकर अखिलेश ने निकाली विजय रथ यात्रा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी चुनावी यात्रा मंगरवार से शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत उन्होंने यूपी के कानपूर जनपद से की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां से ‘विजय रथ यात्रा’ निकाली है। इस रथ यात्री की शुरुआत सपा अध्यक्ष ने नोटबंदी के समय कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खजांची नाथ के साथ मिलकर की। वहीं, सपा अध्यक्ष ने रथ पर सवार होकर सभी का अभिनंदन किया।

Image

दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है।

Image

अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश में जब सपा की विजय यात्रा निकाली है, तब तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। कहा, रथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। उनका प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिलने गया है। उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है, यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है। इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।

LIVE TV