क्रूरता में पीछे हुआ isis,पार की सारी हदें, प्राइवेट पार्ट में भर दिए पत्थर

क्रूरतालखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक महिला के साथ बेहद क्रूरता वाली दर्दनाक घटना घटी है। जिले के मुबाकरपुर थाना क्षेत्र में महिला के गुप्तांग में पत्थर डाल दिए गए है। पुलिस ने बताया कि महिला अभी बेहोश है, जिसकी वजह से अभी उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया है। महिला के होश में आने के बाद ही पुलिस कुछ कहने की स्थिति में आएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को पहले मुबारकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। उपचार के दौरान महिला के गुप्तांग से पत्थर तो निकाल दिए गए हैं, लेकिन वह अब भी होश में नहीं आई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला के होश में आते ही उसका बयान दर्ज कर लिया जायेगा जिसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ करवाई की जा सकेगी।

उन्होंने कहा, महिला का बयान दर्ज होने के बाद ही यह जानकारी सामने आ पायेगी की उसके ऊपर ये हमला किसने और किस मकसद के साथ किया था।

LIVE TV