आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा से नाराज थी जोनस फैमिली की ये क्यूट मेंबर

शादी के बाद जब महिला ससुराल जाती है, तो उसे एडजस्ट करने में थोड़ा वक्त तो लगता ही है। कई बार थोड़ी दिक्कतें भी होती हैं, लेकिन बाद में परिवार के साथ घुलने-मिलने के बाद घर-परिवार में हर कोई कंफर्टेबल हो जाता है। अगर बात बॉलीवुड सेलेब्स की करें, तो उनकी लाइफ भी कोई अलग नहीं होती।

जोनस फैमिली

प्रियंका चोपड़ा ने जब निक जोनस के साथ शादी का ऐलान किया तो भारत के साथ-साथ उनके अमेरिकी प्रशंसक भी काफी एक्साइडेड थे। अब जबकि शादी के बाद प्रियंका अब अपने पति के साथ अमेरिका में सेटल हो गई हैं, उनके चाहने वाले ये जरूर जानना चाहते होंगे कि ससुराल में प्रियंका का वक्त कैसा गुजर रहा है। यह वक्त प्रियंका के लिए खट्टे-मीठे पलों से भरा रहा।

एलोवेरा फेशियल से पाएं चेहरे के दाग-धब्‍बों से छुटकारा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब 3 महीने पूरे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर प्रियंका की अपने ससुराल वालों की फोटो सामने आती हैं जिसमें उनकी इमोशनल जबरदस्त बॉन्डिंग साफ नजर आती है। लेकिन इसी खबरें आईं कि प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में एक ऐसा सदस्य भी है, जिसे प्रियंका पसंद नहीं हैं। इस बारे में जोनस ब्रदर्स ने खुद एक चैट शो में बताया। निक जोनस के भाई केविन जोनस ने इस दौरान बताया, ‘मेरी छोटी बेटी वेलेंटिना को प्रियंका के साथ कंफर्टेबल होने में थोड़ा वक्त लगा।’

प्रियंका चोपड़ा

स्कूली वाहनों में लगातार हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे, टला बड़ा हादसा

LIVE TV