कोरोना: देश में पिछले 24 घंटे में 16,752 नए मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 100 से अधिक

देश भर में एक बार फिर कोरोना वायरस का कोहराम मचता हुआ नज़र आ रहा है। पिछले तीन चार दिनों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। 16,000 से अधिक केसेस अब पिछले 24 घंटो में बढ़ कर 16,752 हो गए हैं। आपको बता दें की संक्रमित लोगों का आकड़ा बढ़कर 1.11 करोड़ के नज़दीक पहुंच गया है। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में हालात कुछ खास ठीक नहीं हैं।

पिछले 15 दिनों में मरीज़ो की संख्या महाराष्ट्र में दोगुनी बढ़ गयी है और वही देश भर में एक ही सप्ताह के भीतर सक्रिय मरीज़ 30,000 से अधिक बढ़ते हुए देखने को मिल रहे हैं। इस बात के चलते कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने शनिवार को आठों राज्यों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर इन्हें अलर्ट किया है। 

ताज़े आंकड़ों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,देश में पिछले 24 घंटे में 16,752 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1,10,96,731 हो गया है। पिछले 24 घंटो में मरीज़ो की हालत बिगड़ते हुए, 113 लोगो ने अपनी जान गवा दी। स्वास्थ मंत्रालय की और से यह भी खबर सामने आयी है कि ठीक हो रहे मरीज़ो का आंकड़ा संक्रमित मरीज़ो से कम है। कोरोना के मामलो की हो रही बढ़ोतरी की वजह एक यह भी ठहराई गयी है। पिछले 24 घंटे में 11,718 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस चले गए हैं। 

113 लोगो की मौत की गिनती को जोड़ते हुए अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,57,051 हो गया है। इसके अलावा मौजूदा समय में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,64,511 है। यही नहीं पिछले 24 घंटे में 11,718 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,07,75,169 हो गया है। लगातार बढ़ते हुए मामलो की वजह हमारी और आपकी लापरवाही का भी नतीजा है।

LIVE TV