कोरोना के साथ अब प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा वियतनाम, 13 लाख लोग हुए बाढ़-भूस्खलन के शिकार

कोरोना महामारी से ही विश्व अभी उबर नही पाया है कि दूसरी तरफ वियतनाम में ‘टाइफून मोलावे’ ने अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण वियतनाम में बाढ़ के साथ ही भूस्खलन ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद हजारों-लाखों लोग इस आपदा के शिकार हो चुके हैं। सरकार ने बाढ़ ग्रस्त इलाके से करीब 13.5 लाख लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। बतादें कि इस का कोहराम कुछ इस प्रकार है कि फिलीपींस के 14 मछुआरे बाढ़ के कारण लापता हैं। गोताघोर उनकी शिनाक्त कर रहे हैं। यदि बात करें आपदा एजेंसी की तो उसके मुताबिक टाइफून मोलावे ने फिलीपीन द्वीप पर बीते सोमवार को धुआंधार बारिश के साथ भूस्खलन व बाढ़ को रातो-रात अंजाम दिया।


भारी बाढ़ के दौरान 14 मछुआरे देश के पूर्वी तट से वापस कैटांडुआनज नही पहुंच सके। बतादें कि गोताघोर लगातार उन की खोज कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी व्यक्ति की हताहत की खबर सुनने को नही मिली है, जो की एक अच्छी खबर है। आपदा सूचक विभाग द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल 28 आक्टूबर को फिलीपींस में मोलाने तूफान का कहर देखने को मिल सकता है। जानकारी के लिए बतादें कि यह तूफान 135 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ अंजाम देता है जो कि एक बड़ी तबाही लाने के लिए काफी है।

वियतनाम में यह तूफान इस बार 4वीं बार आ चुका है जिससे कुल 1354 लोग बाढ़ व भूस्खलन में अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं इस आपदा के कारण करीब 22 लोग लापता हो चुके हैं जिनकी खोज में सरकारी कर्मचारी अभी भी लगे हुए हैं। चौकाने वाली बात तो यह है कि इसी बाढ़ ने सेना के कई सैनिकों को बहा दिया है जिनके बारे में खोज कर्ता अभी किसी भी प्रकार की जानकारी नही दे पा रहे हैं। अभी तक कुल एक दर्जन सैनिकों की लाश को निकाला जा चुका है। सेना के कई बैरक पूरी तरह से जलाश्य बन चुके हैं। जिससे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LIVE TV