कोरोना कहर:विराट कोहली ने मुम्बई पोलीस की इस तरह की सहायता…

मुम्बई।कोरोना वायरस का  पूरी दुनिया में फैला हुआ है।जिसके चलते लोगों को अनेक प्रकार की समस्यओ का सामना करना पड़ रहा है।वहीं बहुत सी हस्तियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी मदद के लिए सामने आए है।

प्रधानमंत्री केयर्स फंड’ और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता देने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई पुलिस कल्याण के लिए भी आगे आए हैं।

आज का पंचांग, 10 मई 2020, दिन-रविवार

मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि इस सेलिब्रिटी कपल ने पांच-पांच लाख रुपये का योगदान किया है। सिंह ने अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ‘कोहली और अनुष्का का मुंबई पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपये योगदान करने के लिए शुक्रिया। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुंबई पुलिस की मदद करेगा।’

 

LIVE TV