कैलोरी बर्न करने के लिए खेलें ये खेल…

कैलोरी बर्न करने के लिएनई दिल्‍ली। आज के दौर में सेहत का ख्‍याल रखना नामुमकिन सा लगता है। जिम के लिए समय न निकाल पाने पर लोग काफी परेशान रहते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में लोग खान पान पर ध्‍यान नही दे पाते हैं। बिना सोचे समझे कुछ भी खाने से कैलोरी बढ़ने का डर हमें सताता रहता है। इस डर से आज हम आपको छुटकरा दिलाएंगे। कैलोरी बर्न करने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बॉडी की ज्‍यादा से ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने के लिए कभी लोग योगा करते हैं तो कभी डायट चार्ट बनाते हैं। सारी ट्रिक्‍स आजमाने के बाद भी कैलोरी बर्न नहीं हो पाती। एसे में हम आपको हंसते खेलते बिना जिम जाए कैलोरी बर्न करने के तरीके बताएंगे।

यह भी पढ़ें: सौंफ सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं इन बीमारियों की है दवा

कैलोरी बर्न करने के लिए खेल-

  • बॉक्‍सिंग एक ऐसा खेल है जिससे जरिए रिंग में खिलाड़ी एक घंटे में 800 कैलोरी बर्न कर सकता है।
  • स्‍क्‍वैश खेलने से एक घंटे में 748 कैलोरी बर्न की जा सकती हैं।
  • सेक्‍स करने से भी कैलोरी बर्न होती है। सेक्‍स करने से पुरुषों में एक में घंटे 200 कैलोरी जबकि महिलाओं में 138 कैलोरी बर्न होती है।
  • नदी या तालाब में रोइंग करने से 740 कैलोरी बर्न होती है।
  • सड़क पर मध्‍यम रफ्तार से दौड़ने पर 700 कैलोरी बर्न होती है वहीं जिम में ट्रेडमिल पर महनत करने से महज 580 कैलोरी ही बर्न हो पाती है।

यह भी पढ़ें: अगर ऐसी है आपकी स्किन तो कभी नहीं पड़ेंगी झुर्रियां

  • तैराकी में यदि आप फ्रंट क्रॉल करते हैं तो आप एंक घंटे में 680 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
  • रगबी खेलने से 614 और फुटबॉल खेलने से 612 कैलोरी बर्न होती हैं।
  • सड़क पर साइकलिंग करने से 604 कैलोरी बर्न होती है। यदि यही एक्‍सरसाइज आप जिम से करें तो महज 540 कैलोरी ही बर्न हो पाती हैं।
  • घर में ही पुश-अप और प्रेस-अप करने से 590 कैलोरी बर्न होती हैं। वहीं जिम में वेट उठाने से केवल 380 कैलोरी बर्न होती है।
  • हॉके खेलने से 478, बास्‍केटबॉल से 475 और टेनिस खेलने से 470 कैलोरी बर्न होती है। वहीं क्रिकेट खेलने से महज 272 कैलीरी ही बर्न होती हैं।

वीडियो सेर्स: XHIT Daily

LIVE TV