पंजाब की अमरिंदर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब हर जगह होगा महिलाओं का बोलबाला

कैबिनेट बैठकचंडीगढ़। पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार ने महिलाओं के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट बैठक में पंजाब में होने वाले तमाम नगर निगम, निकाय और पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देने के फैसले पर मुहर लगाई गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की बात कही गई थी। इसके साथ ही पंजाब में होने वाले सभी चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के फैसला लिया गया हैं। वहीं यहां के तमाम सरकारी महकमों में नौकरी से लेकर चुनाव तक महिलाओं को 33% आरक्षण आरक्षण दिया जाएगा। यानी अब सिर्फ विधानसभा सीटों को छोड़कर सभी जगह महिलाओं का बोलबाला होगा।

पंजाब कांग्रेस ने चुनाव अभि‍यान के दौरान यह वाद किया था कि पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय निकाय संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा। बता दें कि बिहार में भी पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाता हैं। उत्तर प्रदेश के पंचायती चुनाव में महिलाओं के लिए यह स्थान मात्र 33 फीसदी का है।

LIVE TV