
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में खुद को भगवान राम और हनुमान का भक्त बताते हुए गिनाएं उनकी सरकार द्वारा पालन किये गए रामराज्य के 10 सिद्धांत। कहा बुजुर्गों को अयोध्या में मंदिर का दर्शन करवाएंगे।

आज विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के करता-धर्ता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित हो कर 10 सिद्धांतों का पालन करते आए हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को भगवान राम और हनुमान का भक्त बताते हुए आगे कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बन जाये तो वे सभी बुजुर्गों को मंदिर के दर्शन कराने ले जाएंगे।
CM केजरीवाल ने गिनाए अपनी सरकार के 10 सिद्धांत-
केजरीवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे हर सुविधा थी उसे रामराज्य कहा गया। रामराज्य एक अवधारणा है। वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते। लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा।
- उनके राज्य में कोई भूखा न सो जाए इसलिए उनकी सरकार अलग-अलग योजनाएं बनाने में जुटी हुई है।
- राज्य के हर एक बच्चे को एक सी शिक्षा का अधिकार है इसलिए वे हर एक बच्चे को शिक्षा प्राप्त कराने के लिए नीतियाँ तैयार कर रहैं हैं।
- दिल्ली के हर एक व्यक्ति को बिना किसी भेद-भाव के सबसे अच्छा इलाज मिले, इसके लिए उनकी सरकार ने सरकारी अस्पतालों को ठीक किया है।
- गरीबी के चलते किसी के घर अँधेरा में न रह जाए- 200 यूनिट बिजली हमने माफ कर दी। दिल्ली दुनिया का अकेला ऐसा राज्य है जहां 200 यूनिट
बिजली फ्री मिलती है अमीर को भी गरीब को भी। - बिना किसी भेद-भाव के सबको पानी मिलना चाहिये।
- सबके पास रोजगार हो, हम हर प्रयास कर रहे हैं, साफ नीयत से कोशिश कर रहे हैं।
- हर एक व्यक्ति के सर पर छत हो, इसके लिए जो लोग झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं उनको मकान देने की कामना करते हैं।
- महिलाओं की सुरक्षा- पुलिस हमारे पास नहीं है लेकिन इसका रोना रोने से फायदा नहीं है जिनका काम है वो करें। हमारा काम था सीसीटीवी लगाना, बसों
में यात्रा फ्री करना मार्शल लगाना है। - बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई. ये उनके जीवन का आखिरी फेज़ होता है। हमारे धर्म ग्रंथों में लिखा है कि आखिरी समय प्रभु भक्ति में बीतना चाहिये।
अयोध्या में भव्य मन्दिर बन जाये तो सभी बुजुर्गों को मन्दिर के दर्शन कराने ले जाएंगे। - आम आदमी पार्टी में सभी बराबर हैं। किसी भी धर्म जाति के हों। श्री राम ने जूठे बेर खाये थे। उनके राज्य में किसी से भेद नहीं था। हमारी यही कोशिश है
कि सभी एक दूसरे का आदर हमारी सरकार में करें।