केजरीवाल को जान का खतरा, डायबिटीज बढ़ा, इलाज के लिए जाएंगे बेंगलुरु

अरविंद केजरीवालनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डायबिटीज लेवल काफी बढ़ गया है जिसके इलाज के लिए वह 10-12 दिनों के लिए 7 फरवरी को बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता और पार्टी नेता संजय सिंह भी बेंगलुरु जाएंगे।

पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इलाज के लिए बेंगलुरु जाने का फैसला लिया है। पंजाब और गोवा विधानसभा 2017 के चुनाव प्रचार के दौरान खान-पान की अनियमितता और तनाव के चलते उनका डायबिटीज लेवल काफी बढ़ गया है। सीएम के करीबियों के मुताबिक, केजरीवाल को डायबिटीज की बीमारी भी है।

ऐसे में डायबिटीज का लेवल बढ़ना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। अरविंद केजरीवाल 7 फरवरी को बेंगलुरु के जिंदल नेचुरोपैथी सेंटर में इलाज कराने जाएंगे, जहां 10-12 दिनों तक उनका इलाज होगा।

हाल ही में आम आदमी पार्टी को मिले चुनावी चंदे में 27 करोड़ की गड़बड़ी सामने आईं थीं। इलेक्शन कमीशन को सौंपी रिपोर्ट में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था कि आप की ऑडिट रिपोर्ट में कई खामियां मिली हैं। उस समय दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे नरेंद्र मोदी की साजिश करार दिया था।

 

LIVE TV