कूड़ा फेंकने से मना करने पर दबंगों ने महिला पर लाठी-डंडों से किया हमला, मामला दर्ज !

रिपोर्ट – तबरेज़ कज़िलबाश

लखनऊ : राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में चार दबंगों ने महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया | जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ ही दो दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है और दो दबंग मौके से भाग निकले |

बताया जा रहा है कि जिस समय दबंगों ने महिला पर हमला किया उस वक्त महिला पर घर अकेली ही थी |

पूरा मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का है | जहां चार दबंग युवक एक के घर के सामने कूड़ा फेंक रहे थे | जिस पर उस महिला ने कूड़ा डालने को लेकर मना कर दिया |

जिसके बाद ही आक्रोश में आकर दबंगों ने उस महिला को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया | जिससे वह महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई तभी उसको रोड पर घायल अवस्था में छोड़ कर बदमाश मौके से चलते बने |

रक्षक बना भक्षक : दरोगा ने ब्लैकमेल कर वसूले 8 लाख, हुआ गिरफ्तार !

साथ ही बताया जा रहा है कि महिला के घर के लोग जब वापस घर पहुंचे तो देखा कि देखा कि उनके घर की महिला घर के बाहर लहुलुहान अवस्था में तड़पती मिली |

जिसके बाद ही परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया |

साथ ही मौके से दो दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है और दो दबंग मौके से फरार हैं | पुलिस ने महिला की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है |

 

LIVE TV