भाजपा का प्रदर्शन, कर्नाटक सरकार पर किसानों से विश्वासघात का आरोप, लेकिन यहां बोल गये गलत!

बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कुमारस्वामी सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक में विरोध-प्रदर्शन किया।

किसान

पार्टी प्रवक्ता एस. शांताराम ने एक बयान में कहा, “भाजपा विधायकों और नेतओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा की अगुवाई में मुख्यमंत्री (एच. डी. कुमारस्वामी) द्वारा किसानों के साथ अपमानजनक बर्ताव किए जाने और उनकी मांगों को पूरा नहीं करने को लेकर प्रदर्शन किया।”

पार्टी के अनेक नेता और विधायक पोस्टर के साथ यहां सिटी सेंटर पर इकट्ठा हुए थे। वे प्रदेश सरकार से किसानों के मसलों का जल्द समाधान करने की मांग कर रहे थे।

इससे पहले सोमवार को कर्नाटक के करीब 5000 किसानों ने प्रदर्शन कर कर्ज माफी, गóो की ऊंची कीमत और प्रदेश के 17 जिलों में सूखे की वजह से नष्ट हुई फसलों के लिए आर्थिक मदद की मांग की।

किसानों ने कहा कि कुमारस्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार ने जून में कर्ज माफी की घोषणा की थी, लेकिन बैंकों ने पांच महीने बाद भी उनका कर्ज माफ नहीं किया है। किसानों ने शीघ्र कर्ज माफ करने की मांग की।

पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा 10 दिसंबर को बेलागावी में किसानों के साथ प्रदर्शन करेगी जहां विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाना है।

कुमारस्वामी ने मंगलवार को गन्ना उत्पादक किसानों के साथ छह घंटे की बैठक की। इससे पहले सैकड़ों किसानों ने गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिलाने के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

अल्ताफ बुखारी के इस बयान से BJP को आ सकता है ‘FEVER’, अब पढ़ ही लें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के लिए पिछले साल से ज्यादा गóो का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करेगी। उनको आगे किसी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।”

ये मुद्दा जितना राहुल गांधी को याद आता है, उतना शायद देश की जनता को भी नहीं आता!

गौरतलब है कि का लाभकारी मूल्य (एफआरपी) केंद्र सरकार ने चालू सीजन 2018-19 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य सरकार इस पर राज्य समर्थित मूल्य (एसएपी) तय करती है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV