कुदरती नजारे देखने के लिए सैर करे जापान के इन 7 प्रमुख पर्यटन स्थलों की

जापान बहुत ही साफ-सुथरा पर्यटन स्थल है, यहां के कुदरती नजारे यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आप अगर एक बार जापान घूमने जाते हैं तो आपका मन बार-बार यहां जाने को करेगा। जापान में वैसे तो देखने लायक बहुत कुछ है लेकिन यहां हम आपको जापान के 7 खास पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहे हैं….

कुदरती नजारे देखने के लिए सैर करे जापान के इन 7 प्रमुख पर्यटन स्थलों की

माउंट फिजी :-

माउंट फिजी जापान की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जापान का सबसे ऊंचा पर्वत है और पर्वतारोहियों के लिए आकर्षक माना जाता है। इस कुदरती खूबसूरती को देखने के लिए हजारों की तादाद में विदेशी पर्यटक यहां आते है।

जल्दी ही अमेर‍िकन TV शो में श्रुत‍ि हासन की किलर के रोल में होंगी एंट्री

गोल्डन पवेलियन :-

किनकाकू जी या ‘द टेम्पल ऑफ द गोल्डन पविलेयन’ क्योटो का बहुत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, स्वर्ण मंडप को सोने की पत्ती में कवर किया गया है, इस पर जब लाइट पड़ती है तब तालाब में इसका सोने के महल जैसा प्रतिबिंब नजर आता है।

डिजनीलैंड, टोक्यो :-

आप यहां पर डिज्नी सी में स्विमिंग और बीच पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां सिंड्रेला कैस्टल, नदी में जोंडालैस, मेजिकल नाइट टाइम इल्युमिनेशन और फेमस डिज्नी परेड का नज़ारा देख सकते हैं।

टाइम जी कैसल :-

यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है, इस किले का डिज़ाइन कुछ कारणों से बार- बार बदला गया। जेम्स बॉण्ड की कुछ फिल्मों में भी इसे देखा जा सकता है।

टोक्यो टावर :-

इस टावर का डिजाइन एफिल टॉवर से प्रेरित है। पर्यटक इस टावर पर आराम से चढ़ सकते हैं।

आज करें कुछ नया ट्राई, थाई पीनट्स नूडल्स बनाकर करें घरवालों को इंप्रैस

तोदैइजी टेम्पल :-

सुन्दर बगीचों और जंगली जीवों से घिरा हुआ है तोदैइजी मंदिर। यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े कांस्य बुद्ध प्रतिमा के लिए मशहूर है।

गोकुल देनी मंकी पार्क:-

यह स्प्रिंग एरिया है, यहां बर्फ पार्कों में मौजूद होती है और सर्दियों के मौसम में घाटी में रहने वाले बंदरों के लिए वरदान साबित होती है। यहां बंदर हॉट स्प्रिंग्स में बैठते हैं। यह पार्क हिमपात में गर्म रहने के अलावा बंदरों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है।

LIVE TV