कुत्तों ने किया हिरण पर हमला, हुई मौत, वन विभाग पर खड़े हो रहे सवाल !

रिपोर्ट – राजीव कुमार गुप्ता

छत्तीसगढ़ : कोण्डागांव जिले के दक्षिण वनमण्डल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र अनतपुर वन परिसर के जंगलो से गांव की ओर भटकर आए एक हिरण को गांव के आवारा कुत्तों ने मिलकर बहुत दौड़ाया ओर उस पर हमला कर दिया |

हिरन कुत्तों के इस हमले से बुरी तरह से घायल हो गया था | इस घटना की सूचना ग्रामवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी | जिस पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे |

लेकिन तब तक घायल हिरन की मौत हो चुकी थी | मृत हिरन के शव को लेकर वन अधिकारी-कर्मचारी  कोण्डागांव आए | जहाँ पशु चिकित्सक डॉक्टर रावटे से शव परीक्षण कराया गया | फिर मृत हिरन के शव का अंतिम संस्कार किया गया |

 

डाकपार्सल ट्रक में हो रही थी गौ तस्करी, पुलिस और गौ सेवा दल रक्षकों ने धर दबोचा !

 

इस प्रकार से वन्य प्राणियों की मृत्यु होने इनके संरक्षण और सुरक्षा को लेकर वन विभाग पर सवाल खड़ा करता है|

ज्ञात होता है कि वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत वन प्राणी की सुरक्षा व गणना वन विभाग के जिम्मे है, लेकिन दक्षिण वन मंडल कोंडागांव के अधीन वन परिक्षेत्रों में कौन-कौन से वन्य प्राणी हैं और उनकी संख्या क्या है |

इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मीडिया को कभी नहीं दी गई है |

 

LIVE TV