दो पोस्टर लॉन्च के साथ सामने आया किंग खान की नर्इ फिल्म का नाम
मंबई। किंग खान और अनुष्का की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए तैयार है। काफी समय से दोनों इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। अब इस फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है। इतना ही नहीं फिल्म के नए नाम के साथ दो पोस्टर एक साथ सामने आए हैं।
शाहरुख खान और अनुष्का र्श्मा का फी समय से इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अक्सर सेट से दोनों की कुछ तस्वीरें इस दौरान सामने आती रही हैं। इस दौरान हर कोई बस उनकी इस फिल्म का नाम जानना चाहता है। जबसे फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तबसे बस फिल्म के अलग अलग नाम सामने आ रहे थे।
शुरुआत से अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिल्म का नाम ‘रहनुमा’ होगा। इससे पहले इसका नाम ‘द रिंग’ बताया जा रहा था। उसके बाद खबरें आई थीं कि फिल्म का नाम ‘रौला’ हो सकता है। किंग खान और अनुष्का ने फिल्म के नाम की अटकलों पर ताला लगा दिया है।
दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर इसके नए और असली नाम का खुलासा किया है। फिल्म का नाम ‘जब हैरी मेट सेजल’ है। फिल्म में शाहरुख एक गाइड के किरदार में हैं। अनुष्का शर्मा इस फिल्म से पर्दे पर पहली बार एक गुजराती लड़की का किरदार निभाने वाली हैं।
फिल्म के दो पोस्टर लॉन्च किए गए हैं। दोनों पोस्टर में शाहरुख और अनुष्का मौजूद हैं। हर पोस्टर में दोनों के किरदार पर अलग अलग जोर दिया गया है जिसमें उनके नाम लिखे हैं। दोनों पोस्टर को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसके नाम को हॉलीवुड फिल्म ‘व्हेन हैरी मेट सैली’ की कॉपी बताया जा रहा है।
‘जब हैरी मेट सेजल’ से शाहरुख और अनुष्का पर्दे पर तीसरी बार नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों आनंद एल राय की गली फिल्म में भी दिखने वाले हैं। खबरों के मुताबिक ‘जब हैरी मेट सेजल’ पर्दे पर इसी साल 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
What you seek… @iamsrk @RedChilliesEnt pic.twitter.com/I48uQ102Su
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) June 8, 2017
…is seeking you! @AnushkaSharma @RedChilliesEnt pic.twitter.com/8L6N7d5req
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 8, 2017