कलर्स के शो ‘महाकाली’ के दो स्टार्स की हुई मौत
मुंबर्इ। छोटे पर्दे की दुनिया में शो की लहर छा गई है। कलर्स चैनल के शो ‘महाकाली’ के दो स्टार्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसा मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर हुआ है।
शो ‘महाकाली’ में इंद्र और नंदी का किरदार निभाने वाले गगन और अरिजीत लवानिया शूटिंग से वापस लौट रहे थे। दोनों लगातार दो दिन से शूटिंग कर रहे थे। बीते दिन शनिवार की सुबह ही शूटिंग खत्म हुई थी।
यह भी पढ़ें: सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ का मोशन पोस्टर लॉन्च
खबरों के मुताबिक, गगन कार चला रहे थे। दुर्घटना कंटेनर से भिड़ जाने की वजह से हुई है। शो के मेकर्स से लेकर पूरी टीम इस सदमें से उबर नहीं पाई है। हादसा 11:30 बजे का है। बीते दिन न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर हादसे की जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें: शो स्टॉपर बनी चित्रांगदा हुईं वार्डरोब मैलफंक्शन का शिकार
एक्ट्रेस निकिता शर्मा ने इंटरव्यू में बताया कि, ‘मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि यह दोनों अब नहीं रहे हैं। कुछ ही घंटो पहले सब लोग शूटिंग कर रहे थे और अचानक यह खबर सामने आयी है। गगन की मां की हालत बहुत अच्छी नहीं है, मैं उम्मीद करती हूं कि भगवान उन्हें ऐसे समय पर ताकत देगा। हम सब लोग इस खबर को सुनने के बाद अचम्भे में हैं और कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।’
Maharashtra: 3 people dead after a container hit a car on Mumbai- Ahmedabad highway near Palghar’s Manor town. pic.twitter.com/JkXuNMzQCw
— ANI (@ANI) August 19, 2017
Maharashtra #UPDATE: Two TV actors identified as Gagan Kang and Arjit Lavania died in Palghar car accident. pic.twitter.com/10XprKSiG3
— ANI (@ANI) August 19, 2017