कांवड़ यात्रा देखने गया 11 साल का बच्चा हुआ लापता, परिवार का बुरा हाल !

रिपोर्ट – जावेद चौधरी

गाज़ियाबाद : अगर आप कावड़ मेला देखने जाते हैं और कावर और सावन के दौरान मंदिरों में जाते हैं |  तो यह खबर आपके लिए बहुत ही बहुत महत्पूर्ण है | जी हां, कांवड़ मेले में लगातार बच्चों के खोने की सूचना मिलती रहती है |

ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर  का आया है | विजय नगर के रहने वाला एक बच्चा कल दिन में कांवरियों का मेला देखने आया था | कल से लापता है |

पुलिस को मामले की जानकारी मिल चुकी है | पुलिस बच्चे की तलाश में है | लेकिन यहां ऐसे में जरूरत है | मां-बाप को अपने बच्चे समझाने की ओर उनका ध्यान रखने की |

 

जंगल के बीच बनी कैमिकल फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग !

मां का रो-रोकर बुरा हाल है | रो रही महिला का नाम सीमा देवी है | उनका कहना कि उसका बच्चा मात्र 11-12 साल का है और कांवरियों को देखने के लिए घर से बिना बताए आ गया था और अब कल से लापता है | महिला को लोगों ने बताया था कि बच्चा मंदिर के आसपास देखा गया था |

 

 

LIVE TV