कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी किया घोषणापत्र, ये हैं अहम् बातें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने, लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एक-एक कर पार्टी बड़े वादों का पिटारा खोल रही है।

इसे जन-आवाज का नाम दिया गया है।  सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राहुल के साथ मौजूद हैं।

कांग्रेस
राहुल गांधी ने कहा कि घोषणापत्र को बंद दरवाजों के पीछे नहीं जनता के बीच जाकर तैयार किया है। जिस तरह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में पांच उंगलियां है, इसी तरह हमारे घोषणापत्र में पांच बड़ी बातों का जिक्र है। किसान और रोजगार इस देश में सबसे बड़े मुद्दे हैं।

 ये हैं बड़ी बातें:

हर साल 20 फीसदी गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना।

1.मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

2.युवाओं को पक्का रोजगार मिलेगा।

3.जीएसटी को आसान बनाया जाएगा।

4.मनरेगा में 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन रोजगार गारंटी।

5. तीन साल तक नए कारोबारों को किसी मंजूरी की जरूरत नहीं।

रजनीकांत के करियर को एक नया मुकाम देने वाले तमिल सिनेमा के दिग्गज जे महेंद्रन का निधन

6.ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां।

7.जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा के लिए खर्च होगा।

8.किसानों के लिए अलग बजट, कर्ज न चुका पाएं तो आपराधिक मामला नहीं।

9.सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे।

10.हिंसक भीड़ पर रोक लगाएंगे, लोकसभा में नया कानून लाएंगे।

LIVE TV