कांग्रेस खुद को सेक्युलर भी कहती है उग्रवाद को बढ़ावा भी देती है : मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा। नकवी ने कांग्रेस पर अलगाववादी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसे लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से भी सवाल किये।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कांग्रेस पार्टी उग्रवाद को बढ़ावा दे रही है और कांग्रेस खुद को सेक्युलर भी कहती है। वे हमारे लिए अलग-अलग ट्वीट करते हैं, लेकिन उन्हें जमात-ए-इस्लामी, पीएफआई और अन्य तत्वों को लेकर उनकी योजना पर अपना रुख स्पष्ट कर देना चाहिए।

मुख्तार अब्बास नकवी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा- , हम तेजस्वी यादव से पूछना चाहते हैं कि क्या कांग्रेस की तरह ही उनकी पार्टी ने भी जमात-ए-इस्लामी एवं बिहार के अन्य उग्रवादी तत्वों के साथ समझौता कर लिया है। ये राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ें सेवक हैं न कि राजनीति से।

LIVE TV