मणिपुर में एक बार फिर मोदी सरकार ने दी कांग्रेस को पटकनी, सीना ठोंक कर पेश किया दावा

कांग्रेस को जोर का झटकाइंफाल। मणिपुर में भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने सोमवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया। राज्य विधानसभा के 60 सदस्यों में से 32 ने बिरेन सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के पक्ष में वोट दिया, जबकि 28 वोट इसके खिलाफ पड़े।

बता दें कि यूपी की धमाकेदार जीत के साथ भाजपा ने मणिपुर में भी अपना झंडा गाड़ दिया था। पहली बार ही भाजपा को मणिपुर में सरकार बनाने का मौक़ा मिला था। यहां एन बीरेन सिंह को राज्य के सिंघासन पर बैठाया गया था। वहीं कांग्रेस के तमाम विरोधों के बावजूद राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने खुद विधायकों से मिलकर भाजपा समर्थन की पुष्टि की थी और फिर बीरेन सिंह को सरकार बनाने का न्योता भेजा था।

मणिपुर में भाजपा ने 32 विधायकों का समर्थन पाने का दावा पेश किया था। एनडीए की सहयोगी एनपीएफ के चार विधायकों ने भी राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें भाजपा को समर्थन देने संबंधित पत्र सौंपा था। इसके बाद ही राज्यपाल ने बीरेन सिंह को सरकार बनाने का न्योता भेजा था।

LIVE TV