कांग्रेस को एक और झटका! संजय सिंह और अमिता सिंह ने थामा भाजपा का दामन

reporter – awanish kumar

लखनऊ- भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद संजय सिंह, पूर्व मंत्री अमिता सिंह, पूर्व सांसद संजय सेठ, सुरेंद्र नागर ने यूपी के प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर अपनी ताकत दिखाई।

कांग्रेस से आने वाले संजय सिंह और अमिता सिंह बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गए। दोनों नेताओं के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र नागर ने दिल्ली में 10 अगस्त को बीजेपी ज्वॉइन किया था।

इसके बाद दोनों पहली बार यूपी बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह और अमिता सिंह समेत नीरज शेखर को बीजेपी का पटका पहनाकर स्वागत किया और खुद की सक्रिय सदस्यता के लिए 50-50 साधारण सदस्य बनाने की पुस्तिका भी भेंट की गई।

मुख्यमंत्री योगी ने साधा पूर्व सरकारों पर निशाना, बोले- गरीब व वंचित परिवारों के मासूमों की मौत पर नहीं दिया ध्यान

सपा और कांग्रेस से आए संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह और अमिता सिंह को पार्टी में पद देने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की ये लोग बड़ा त्याग कर आए हैं और तपस्वी लोग हैं। इनके आने से बीजेपी मजबूत हुई है।

LIVE TV