कांग्रेस के कई नेता साईकिल से काटना चाहते हैं राजनीतिक सफर, हाथ का साथ छोड़ने को तैयार

उत्तर प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के लिए बुरा साबित हो सकता है। बता दें कि यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा नेता अपनी किस्मत सपा में आजमाना चाहते हैं। पार्टी के कई नेता हाथ का साथ छोड़ साईकिल की सवारी करना चाहते हैं। इन तमाम नेताओं का मानना है कि कांग्रेस 2022 में भी भाजपा का सीधी मुकाबला नहीं कर सकेगी। जिसके कारण वे साईकिल से अपनी राजनीतिक सफर शुरु करना चाहते हैं।

बता दें कि इसबार यूपी में किसी दल के साथ गठबंधन कर के मैदान नही उतरना चाहती है।समाजवादी पार्टी की निगाह कांग्रेस की उन सीटो पर है जहां पर कांग्रेस उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देती नजर आ रही हैं। ये कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में बहुत ही महत्वपूर्ण सीटे हैं जहां पर कांग्रेस जीतती नजर आ रही है। लेकिन कांग्रेस के तमाम नेता सपा के साथ दिखते नजर आ रहे है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के दल बदलने वाले नेताओं का साथ वो दे रहे हैं जो खुद कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थाम रखे हैं। वे सभी इन नेताओं की मदद पार्टी बदलने में कर रहे हैं। विधान सभा चुनाव को लेकर उनका कहना है कि पिछले चुनाव में पार्टी ने आखिरी समय में गठबंधन कर लिया जिसका सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को हुआ।

LIVE TV