पुण्यतिथि विशेष : जानिए ‘मिसाइल मैन’ के 10 ‘हिम्मत’ भरने वाले विचार

कलाम की पुण्यतिथिनई दिल्ली। आज देश के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है। कलाम के शब्द आज भी देश के लोगों को प्रेरणा देते हैं। अब भले ही हमारे बीच कलाम नहीं हैं, लेकिन अपनी कही बातों के जरिए वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। कलाम की पुण्यतिथि जानिए उनकी वो 10 बातें जो हमे हमेशा प्रेरणा देती हैं।

भगवान उसी की मदद करता है, जो कड़ी मेहनत करते हैं।

सपने सच हों, इसके लिए सपने देखना जरूरी है।

मनुष्य को मुश्किलों का सामना करना चाहिए, क्योंकि सफलता के लिए यह जरूरी है।

छात्र का सर्वोत्तम गुण सवाल पूछना है।

अलग ढंग से सोचने का साहस करो, आविष्कार का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो, असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो। ये वो महान गुण हैं, जिनकी दिशा में तुम अवश्य काम करो।

आओ, हम अपना आज कुर्बान करें, ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो।

अगर एक देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है तो मैं यह महसूस करता हूं कि हमारे समाज में 3 ऐसे लोग हैं, जो ऐसा कर सकते हैं। ये हैं- पिता, माता और शिक्षक।

जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तो हम पाते हैं कि हमारे भीतर साहस और लचीलापन मौजूद है, जिसकी हमें स्वयं जानकारी नहीं थी, और यह तभी सामने आता है जब हम असफल होते हैं। जरूरत हैं कि हम इन्हें तलाशें और जीवन में सफल बनें।

जब तक भारत विश्व की बराबरी में नहीं खड़ा होगा, तब तक कोई हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस विश्व में डर की कोई जगह नहीं है। यहां केवल शक्ति ही शक्ति का सम्मान करती है।

हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

LIVE TV