कलयुगी पति बेच रहा पत्नी के अश्लील वीडियो

पत्नीबलिया। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में पति द्वारा अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को बांटने का मामला सामने आया है। इस मामले में विवाहिता की मां ने पुलिस अधिकारियों से की। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बताते हैं कि सहतवार कस्बे की एक लड़की की शादी करीब छह साल पहले शाहपुर डुमरिया गांव में हुई थी। विवाह के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता की अश्लील वीडियो उसी के पति ने किसी प्रकार बना लिया। शादी के करीब एक सप्ताह बाद ही किसी कारणों से विवाहिता मायके चली गयी। उसने दोबारा ससुराल जाने से इनकार कर दिया। ससुराल पक्ष के दबाव में पंचायत हुई। पंचों ने लड़की की मर्जी का हवाला देते हुए दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से शादी तोड़ने का फैसला लिया।

इसी बीच, मायके पक्ष के लोग विवाहिता की अन्य जगह शादी करने का प्रयास करने लगे। जब इस बात की जानकारी लड़के को हुई तो अड़चन डालने लगा। इससे बचने के लिए विवाहिता ने तलाक के लिए कोर्ट का शरण लिया। तलाक का मामला अभी कोर्ट में है। इसी बीच पति ने मेमारी कार्ड व वीडियो कैसेट के जरिये शादी के तुरंत बाद बनायी गयी अश्लील वीडियो रिश्तेदारों तक पहुंचाना शुरू कर दिया। लड़की को लेकर उसकी मां एएसपी रामयज्ञ यादव के यहां पहुंची। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद एएसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

LIVE TV