कर्नाटक: मशहूर फिल्म निर्माता केसीएन चंद्रशेखर का 69 वर्ष में निधन

मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्माता केसीएन चंद्रशेखर का बीते रविवार को दुखद निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह आयु संबंधी बिमारियों से ग्रसित चल रहे थे। जिसके इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अपनी आखिरि सांसों को लेते हुए दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि चंद्रशेखर अपने पिता केसी नंजुंडे गौड़ा से बहुत प्रेरित थे और उन्होंने दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ते हुए 50 से ज्यादा फिल्में बनाईं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्में ‘बब्रुवाहन’, ‘हुलिया हलीना मेवु’, ‘भक्त ज्ञानदेव’, ‘धर्मयुद्ध’ और ‘थायी’ हैं। उनके निधन पर कई बड़े सितारों ने अपना दुखद जताया और कहा कि उनका निधन कन्नड़ फिल्म जगत के लिए किसी बड़े नुकसान से कम नहीं है।

LIVE TV