करहल से अखिलेश के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका

गौरव शुक्ला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने की घोषणा किए जाने के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर जातिवाद का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सपा में परिवारवाद है। सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया सपा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं।

आपको बता दें कि करहल के गांव किरथुआ निवासी रघुपाल सिंह भदौरिया सप के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। लंबे समय से उन्होंने सपा से दूरी बना रखी थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी में जातिवाद का आरोप लगाया।

LIVE TV