ट्विटर ट्रोल पर करण ने किया ट्वीट, यूजर्स बना रहे मजाक
मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। करण अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। इसबार उन्होंने ट्रोल से परेशान होकर इसपर ट्वीट कर डाला। ट्वीट के बाद वह सुर्खियों में आ गए है।
करण जौहर अपनी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा ट्रोल होते रहते हैं। आमतौर पर वह उन ट्रोल को नजरअंदाज कर देते हैं। करण इस बार अपनी भावनाओं को दबाकर नहीं रख पाए और उन्होंन ट्वीट कर लोगों को सलाह दे डाली है।
यह भी पढ़ें: अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ मिलिंद का रोमांस हो रहा वायरल
करण ने कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर ट्वीटर ट्रोल को लेकर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘माय डियर ट्विटर ट्रोल… मार्केट में एक नया प्रोडक्ट है… इसे जिंदगी कहते हैं… कृपया इसे अपनाएं… ऑफर तबतक उपलब्द्ध है जबतक स्टॉक खत्म नहीं हो जाते।’
करण के इस ट्वीट पर कुछ घंटों के अंदर ही तीन हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। हालांकि इस ट्वीट पर भी करण को ट्रोल किया जा रहा है। कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स उन्हें लेकर मजाक बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर करण अबतक कई बार ट्रोल हो चुके हैं। कई बार शाहरुख के साथ उनके रिश्तों पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
बता दें, जल्द ही करण आईफा अवार्ड 2017 की मेजबानी करते नजर आने वाले हैं। इस बार शाहरुख खान खान की गैर मौजूदगी में करण और सैफ अली खान अवार्ड शो को होस्ट करेंगे।
My dear Twitter Troll….there is a new product in the market…it’s called a LIFE… please get one!! offer is open till stocks last!!!
— Karan Johar (@karanjohar) June 17, 2017