नैतिक के जीवन में नन्हें कदमों ने रखा कदम, शेयर की पहली तस्वीर
मुंबई। स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक यानी करण मेहरा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। करण और निशा रावल का आंगन किलकारी से गूंज उठा है। दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।
निशा ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। करण ने सोशल मीडिया पर कुछ घंटो पहले इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने नन्हें से बेटे के पैरों की तस्वीर शेयर की है। करण ने लिखा है, ‘नन्हें कदमों ने उनके दिल पर बड़े निशान बना लिए हैं।’ करण के मुताबिक वह इस जज्बात को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। करण ने आगे लिखा कि दुआओं के रूप में आए उनके खूबसूरत बेबी बॉय के साथ वह दोनों अपने नए सफर के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बादशाहो’ के नए पोस्टर में समने आया विद्युत का फर्स्ट लुक
प्रेगनेंसी के दौरान निशा सोशन मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेबी बम्प की कई तस्वीरें शेयर की हैं। निशा के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं। निशा के लिए यह सबसे ज्यादा खुशी का मौका है। इतना ही नहीं यह बच्चा उनके लिए काफी स्पेशल भी हैं। शादी के 5 साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।
निशा को 6 साल डेट करने के बाद करण ने उसने साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी को 5 साल हो गए हैं। करण और निशा ‘नच बलिए 5’ का भी हिस्सा बन चुके हैं। करण और निशा की जोड़ी सबसे क्यूट जोड़ी मानी जाती है। हाल ही में करण कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ का भी हिस्सा बन चुके हैं।