कमलनाथ पर बरसे शिवराज, सोनिया से पूछा ये तीखा सवाल

मध्य प्रदेश के मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के द्वारा राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है वही सत्ता दल की पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार उन पर हमला बोल रहे हैं और कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश कर रहे हैं।


इससे पहले चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि ‘जहाँ नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कल एक महिला के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे मैं आहत हूँ, शर्मिंदा हूँ। अाज बापू के चरणों में उनके लिए प्रायश्चित करने हेतु बैठा हूँ। हम महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता उनके विचारों और उनकी सीख की धज्जियाँ उड़ाते हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा ‘कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अपने बयानों के माध्यम से अपनी महिला विरोधी सोच का परिचय दिया है। कमलनाथ जी के कारण पूरे देश में आज मध्यप्रदेश की बदनामी हुई है। कमलनाथ जी भले ही बहुत बड़े सेठ और उद्योगपति होंगे लेकिन क्या इससे उन्हें महिलाओं को अपमानित करने की अनुमति मिल गई है। मैं कांग्रेस की महिला नेताओं से भी पूछना चाहता हूँ, क्या वे अपने नेता कमलनाथ जी के शब्दों का पूर्णतः समर्थन करती हैं।’

LIVE TV