कच्चा पपीता खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए इसके असरदार फायदे

पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं की कच्चा पपीता भी सहेत के लिए अच्छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं। रोजाना कच्चे पपीते का सेवन करने से पेट से लेकर कैंसर तक की बीमारियां दूर हो जाती है।  विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर कच्चा पपीता डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।कच्चे पपीते को चटनी और सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। आइए जानते है कच्चे पपीते के अनगिनत फायदों के बारे में

कच्चा पपीता खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए इसके असरदार फायदे

1. विटामिन की कमी
अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो कच्चे पपीते का सेवन इस प्रॉब्लम को दूर कर सकता है। इसमें विटामिन सी और ए के साथ कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जिससे शरीर में विटामिन की कमी को दूर हो जाती है।

2. डायबिटीज में फायदेमंद
कच्चे पपीते खाना डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन खून में शुगर की मात्रा को कम करता है और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

आखिर हर महीने क्यों मनाई जाती है संकष्टी चतुर्थी, क्या है इसका महत्व

3. वजन को करता है कम
अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान है तो रोजाना कच्चे पपीते का सेवन करें। इसमें सक्रीए एंजाइम होते हैं, जोकि तेजी से फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट निकल जाता है।

4. इम्यून सिस्टम मजबूत
कच्चे पपीते और इसके बीजों में काफी मात्रा में विटामिन ए, सी और ई होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनता है। इसमें मौजूद विटामिन सी तनाव को दूर करता है।

5. कब्ज से छुटकारा
कच्चे पपीते में ऐसे एंजाइम और फाइबर होता हैं, जो पाचन तंत्र को ठीक रखते है और पेच में गैस नहीं बनने देते। इससे आपको कुछ समय में ही कब्ज और पेट दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

6. ब्रैस्ट फीडिंग में फायदेमंद
ब्रैस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को ज्यादा न्यूट्रिशंस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कच्चे पपीते का सेवन शरीर में सभी एंजाइम की कमी को पूरा करके दूध बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा कच्चे पपीते की सब्जी खाने से भी मां के दूध में वृद्धि होती है।

7. गठिया में फायदेमंद
कच्चे पपीते से बनी ड्रिंक गठिया रोग में भी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 लीटर पानी उबाल लें। इसके बाद पपीते को धोकर और इसके बीच निकालकर पानी में 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसमें 2 चम्‍मच ग्रीन टी की पत्‍तियां डालें और थोड़ी देर के लिए उबालें। अब इसे छानकर दिनभर पीतें रहें।

8. लीवर के लिए फायदेमंद
कच्चे पपीते का सेवन लीवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह लीवर को मजबूती देता है। पीलिया होने से लीवर को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में कच्चा पपीता खाने से पीलिया के रोगियों को काफी फायदा पहुंचता है।

9. कैंसर से बचाव
कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि कच्चे पपीते के सेवन से कोलन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्‍सीडेंट, फीटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं।

भारतीय व्यक्ति पर सिंगापुर में युवती से दुष्कर्म का लगा बड़ा आरोप…

10. यूरिन इंफेक्शन
महिलाओं को अक्सर यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आपको कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए। कच्चा पपीता इंफेक्शन की समस्या को दूर करके बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

LIVE TV