कई सारी गैंग्स के बाद अब आई ‘लोहा एंगल चोर गैंग’, किसान हुए परेशान !…

राजस्थान : श्रीमाधोपुर इलाके के आस-पास के गांव में आ रहे हैं लोहा एंगल चोर | आपको बता दें आपने आज तक चड्डा गैंग का नाम सुना ही होगा | चड्डा गैंग कितना सक्रिय था यह आपको पता ही होगा |

लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं लोहा एंगल गैंग के बारे में |  एंगल गैंग ने किसानों के नाक में दम कर रखा है | किसान हो रहे हैं परेशान और एंगल गैंग हो रही है इन दिनों सक्रिय |

किसान खेत में लोहा की एंगल लगाते है और उनके चारों तरफ तारों को एंगलो से बांधा जाता है | जिससे आवारा पशु किसानों के खेत में ना आ सके और किसान की फसल खराब ना हो |

इसलिए एंगलो को लगाकर तारबंदी की जाती है | उन्हीं एंगलों को एंगल गैंग काटकर ले जाते हैं | जोरावर नगर, कोटडी,  नालोट में इन दिनों इन गांवों में लोहा एंगल गैंग सक्रिय है |

 

पंडाल गिरने से 13 लोगों की हुई मौत, 25 से अधिक घायल !

 

जोरावर नगर के गोकुल सिंह शेखावत, भंवर सिंह शेखावत, मदन सिंह शेखावत के खेत में लोहे की एंगल लगी हुई थी चोरों ने 30-35, एंगलो को काटकर ले गए, उन सभी एंग्लो को इस तरह से काटते हैं कि किसी को भी पता नहीं चलता है |

दूसरे दिन देखते हैं तो वो एंगल कटी हुई मिलती है | यह एंगल काटने की वारदात जोरावर नगर में काफी दिनों से  हो रही है | लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा कब आते हैं कब जाते हैं |

उनके टाइम का कोई ठिकाना नहीं है | जब उनका मौका लगता है | तभी खेत में लगी हुई एंगल को काटकर ले जाते हैं | गांव के किसान लोहे की एंगल गैंग चोरों से काफी दिनों से परेशान हो रहे हैं | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है |

 

LIVE TV