कंगना बोली, “हाँ, मैं मेंटल हूँ”

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में रितिक के साथ विवादों में घिरी कंगना रानौत ने खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं। हाल ही में, कंगना रानौत ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर कोई महिला एक से ज्यादा लोगों से यौन संबंध बनाती है तो वो वैश्या कहलाती है, लेकिन अगर कोई महिला सफल होती है तो उस महिला को मनोरोगी कहा जाता है। अगर ऐसा है तो मैं मनोरोगी हूँ।

रितिक के खिलाफ अपराधिक मामलों में कंगना ने बयान दर्ज कराया है। रितिक का कहना है कि कंगना रानौत उनके साथ प्रेम संबंधों को लेकर झूठ बोल रही हैं और उनके बीच कभी ऐसा रिश्ता नहीं रहा। इस विवाद पर कंगना ने कई बातें कही हैं।

कंगना रानौत

कंगना ने कहा कि उन्हें अपने नाजुक शरीर और तेज दिमाग पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे अहम बात होगी कि वो खुद को खुश रखें। दूसरों को खुश रखने में उनकी कोई भी दिलचस्पी नहीं है। अपनी सफलता को उन्होंने इस विवाद के खिलाफ एक मीठा बदला करार दिया है।

उन्होंने ये भी कहा कि महिला होने के नाते हम काफी लंबे वक्त से खुद का बचाव करते रहे हैं। हालंकि उन्हें कोई भी फर्क नहीं पड़ता अगर उन्हें कोई डायन,वैश्या या मनोरोगी कहता है।

कंगना रानौत पहुंची  कार्यक्रम में 

फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस कंगना रनौत और बिग बी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। दोनों एक्टर्स ने इस कार्यक्रम में अपने-अपने परिवारों के साथ शिरकत की। जहाँ बिग बी को फिल्म पीकू के लिए चौथा फिल्म पुरस्कार मिला तो वहीँ कंगना को फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया।

 

 

LIVE TV