कंगना रनौत को किसानो पर टिप्पड़ी देना पड़ा भारी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती रहती हैं। बहुत बार उन्हें अपने बयानों की वजह से आलोचना या फिर विवादों का सामना करना पड़ता है। अब एक बार फिर से कंगना रनोट विवादों में आ गई हैं। उनके खिलाफ उत्तर कर्नाटक के बेलागावी जिले में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। कंगना रनोट के खिलाफ यह शिकायत राजधानी दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों पर टिप्पणी करने की वजह से की गई है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया था। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह किसान आंदोलन को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं।

बीतो दिनों कंगना रनोट ने किसान आंदोलन की आलोचना करते हुए प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया दिया था। अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार किसानों को आतंकवादी कहे जाने पर अब कंगना रनोट के खिलाफ पुलिस में आपराधिक शिकायत दर्ज हुई है। उनके खिलाफ यह शिकायत शहर के वकील हर्षवर्धन पाटिल ने की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कि अगर शहर की पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने से इनकार कर दिया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने पिछले साल 21 सितंबर को ट्विटर पर किसान आंदोलन की आलोचना की थी। उन्होंने , अपने ट्वीट में लिखा था, ‘लोगों ने सीएए के बारे में गलत सूचना और अफवाह फैलाई, जिससे कारण दंगा हुआ और अब वही लोग किसान बिल के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं और देश में आतंक पैदा कर रहे हैं, वे आतंकवादी हैं।’ इसके अलावा भी कंगना रनोट आए दिन किसान आंदोलन की आलोचना करती रहती हैं।

LIVE TV