भारत की नारी शक्ति को अब वैश्विक पहचान मिली है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने शनिवार को ‘नारी शक्ति’ को साल 2018 का हिन्दी शब्द चुना है।
जयपुर में चल रहे साहित्योत्सव में इसका ऐलान किया गया। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इससे पहले ऑक्सफोर्ड ने साल 2017 में ‘आधार’ को अपना हिन्दी शब्द चुना था। ऑक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी।
बता दें कि देश में महिलाओं के अधिकार और हर क्षेत्र में उनके प्रतिनिधित्व के आधार पर इस शब्द को शब्दकोश में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
कासगंज में साध्वी प्राची ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’, पूरी तरह बेबस दिखा प्रशासन…
जिस वक्त जयपुर में नारी शक्ति शब्द को डिक्शनरी में शामिल किए जाने का ऐलान हो रहा था ठीक उसी समय दिल्ली के राजपथ पर इस नारी शक्ति का प्रदर्शन भी अपने चरम पर था।
गणतंत्र दिवस की परेड में तीनों सेनाओं में शामिल वीरांगनाओं ने पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया।