दुनिया की ऐसी जगहें जहां देखने को मिलते हैं अजब कुदरती नजारे

ऐतिहासिक इमारतों नई दिल्ल्ली : हर देश की अपनी एक खासियत होती है जिसकी वजह से वो जगह जाना जाता जाना है.  कोई अपनी खूबसूरत वादियों की वजह से जाना जाता है  कोई अपनी ऐतिहासिक इमारतों की वजह से पहचाना जाता है . लेकिन कुछ जगहें ऐसी है  जो अपनी शिल्पकलाओं की वजह से जानी जाती है .

इस जगहों पर लोग दूर दूर  से  यहाँ संस्कृति और समृद्ध इतिहास को देखने आते है. अगर आप भी विदेश टूर का टूर बनाने की सोच रहे  है तो आज हम आप  को एक ऐसे देश के बारे में बताएगें  जहाँ की  खूबसूरती में तो यूरोप इसके लिए बेस्ट  है और आज हम आपको बता रहे हैं कि यूरोप में कुछ ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती  और कुदरती  नज़ारे आपको वहां जाने पर मजबूर  कर देगें.

लिकटेंस्टीन

अस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड दोनों देशों की सीमा को मध्य बसा लिकटेंस्टीन बहुत खूबसूरत देश है। यहां की संस्कृति और समृद्ध इतिहास इसे सबसे अलग बना देता है।यहा पर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। यहां के म्यूजियम देखने के लिए लोग दूर-दूर से देखने आते हैं।

बोस्निया और हर्जेगोविना

बोस्निया और हर्जेगोविना अपनी कुदरती खूबसूरती और संस्कृति के कारण दुनियां भर में मशहूर है। यहां पर जंगल, हरे भरे लैंडस्केप, जंगली जानवर और पंछियों  के कारण यूरोप में सबसे अलग देश है। यह देश उच्च गुणवत्ता वाले खाने के कारण भी जाना जाता है।

बेलोरूस

बेलोरूस  छोटा देश है लेकिन खूबसूरती और सफाई के लिए जाना जाता है। यहां के लोग मेहमानवाजी के लिए बहुत प्रसिद्घ हैं।

अल्बानिया

अल्बानिया शानदार बीच और संस्कृति के लिए जाना जाता है। ये जगह स्कीइंग, बाइक राइडिंग और पैदल चलने घूमने का शौंक रखने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इसके अलावा भी यहा पर देखने लायक बहुत कुछ है।

स्लोवाकिया

स्लोवाकिया के प्राचीन किले,नौ नैशनल पार्क,100 से ज्यादा गुफाएं और झीलें इसको बहुत आकर्षक बना देती हैं।

लातविया

लातविया वाकी देशों की तरह इतना फेमस नही हैं लेकिन खूबसूरती में भी किसी से कम नही हैं। रीगा यहां का छोटा-सा गांव हैं। कुदरती नजारे देखने के शौकिंन लोगों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। यहां पर फूलों की अलग-अलग किस्में देखी जा सकती हैं।

सर्बिया

आप अगर शांत वातावरण में अपना समय बिताने की सोच रहे हैं तो सर्बिया का बेलग्रेड आपके लिए बहुत अच्छा है। यहां की इतिहासिक ईमारतें और गढ़ के अलावा इसके कुदरती नजारे देखने लायक हैं।

लक्जमबर्ग

यूरोप के लक्जमबर्ग में 100 से ज्यादा किले हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी और खीचता है। विण्डेन यहां का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है। आप यहां पर स्पा का मजा भी ले सकते हैं।

LIVE TV